सम्मानित किए गए जैन एकता मंच के पदाधिकारी, समाजसेवी कार्यो के लिए मिला सम्मान

सम्मानित किए गए जैन एकता मंच के पदाधिकारी, समाजसेवी कार्यो के लिए मिला सम्मान

सिसाना के क्रांतिकारी ला विमल प्रसाद जैन को दिलाएंगे उचित सम्मान: जनेश्वर दयाल

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।जैन समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी लाला विमल प्रसाद जैन को सम्मान दिलवाने का प्रयास करने और खेकड़ा बाजार में पकड़ी गई मछलियों को जीवनदान दिलवाने वाले जैन एकता मंच के जिलाध्यक्ष और उनके साथियों को सम्मानित किया गया। कस्बे के जैन समाज के लोगों ने पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार की शाम सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जैन एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन ने कहा कि, बागपत के सिसाना गांव के रहने वाले ला विमल प्रसाद जैन महान क्रांतिकारी थे, उन्होंने असेंबली में बम फेंके जाने की योजना भी शहीद भगत सिंह और बटेश्वरदत्त द्वारा उन्हीं की आवाज पर उनके साथ मिलकर बनाई थी।देश की आजादी की जंग के दौरान अंग्रेजों ने उन्हें जेल में भी डाला था। 

बताया कि,जैन एकता मंच के जिलाध्यक्ष अंकुश जैन और उनके साथियों ने उन्हें सम्मान दिलाने का प्रयास किया है। इसमें उन्हें सफलता मिली है तथा एडीएम ने उन्हें पत्र भेजकर जल्द ही स्वतंत्रता सेनानी को सम्मान दिये जाने की जानकारी दी है। रविवार को अंकुश जैन और उनके साथी राहुल जैन आदि ने खेकड़ा बाजार में टेंपो में बेचने के लिए लाई गई 250 से ज्यादा मछलियों को पूर्वी यमुना नहर में छुड़वाकर जीवनदान दिया था।उनके इन्हीं सराहनीय कार्यों के लिए खेकड़ा जैन समाज में उन्हें सम्मानित किया है। सम्मानित करने वालों में खेकड़ा जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन मंत्री सुमेर जैन मनोज जैन आदि मौजूद रहे।