उप निरीक्षक एवं होमगार्ड के उत्कृष्ट कार्य से प्रसन्न होकर कप्तान ने सम्मानित किया।

उप निरीक्षक एवं होमगार्ड के उत्कृष्ट कार्य से प्रसन्न होकर कप्तान ने सम्मानित किया।


 मवाना इसरार अंसारी। मवाना थाने पर तैनात उप निरीक्षक एवं होमगार्ड के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने दोनों की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बता दें कि यू०पी० बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा के दौरान थाना मवाना क्षेत्रांतर्गत कृषक इण्टर कॉलेज जयसिंहपुर के पास एक छात्र पर दो अज्ञात अभियुक्तों ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर भागने लगे । तभी स्कूल में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक राजकुमार व होमगार्ड सुदेश कुमार द्वारा अभियुक्तों का पीछा कर उन्हें थाना हस्तिनापुर क्षेत्रांतर्गत हुमायुंपुर के जंगल के पास से दबोच लिया गया। जिसके चलते उप निरीक्षक राजकुमार व होमगार्ड सुदेश कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही समय में उक्त अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार किये जाने पर इस उत्कृष्ट कार्य की स्थानीय निवासियों ने उप निरीक्षक एवं होमगार्ड की जमकर प्रशंसा की गयी । उप निरीक्षक राजकुमार व होमगार्ड सुदेश कुमार द्वारा पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्य दायित्वों का निर्वहन निर्भीकता और होशियारी के साथ किया गया है। जिसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस कार्यालय में उप निरीक्षक राजकुमार व होमगार्ड सुदेश कुमार की पीठ थपथपाते हुए जमकर प्रशंसा की और दोनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये इस दौरान मवाना कोतवाली पहुंचने पर उप निरीक्षक राजकुमार एवं होमगार्ड सुदेश कुमार की नगर के गणमान्य लोगो एवं पुलिस स्टाफ ने जमकर सराहना की है।