परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार स्कूली छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार स्कूली छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत | दिल्ली रोड स्थित स्कूल से परीक्षा देकर लौट रहे चौदह वर्षीय बाइक सवार छात्र की अज्ञात वाहन

की टक्कर से हुई मौत | होनहार छात्र के परिवार, पडौस और स्कूल में शोक की लहर | पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी |

नगर के दिल्ली - सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नगर के माउंट लिट्रा जी स्कूल से कक्षा 8 का छात्र आर्यन पुत्र रविन्द्र (14 वर्ष )निवासी पट्टी मेहर बड़का रोड़, पेपर देकर बाइक से अपने घर आ रहा था ,बडोली गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी ,जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई | आर्यन अपने घर में अकेला ही होनहार बालक था | आर्यन की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया |मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन की जांच पड़ताल शुरू कर दी है | वहीं रविन्द्र ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है | 

 कक्षा आठ के होनहार छात्र आर्यन की मौत की खबर सुनते ही गली मोहल्ले में भी मातम छा गया | वहीं आर्यन की मौत पर माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्र-छात्राओं ,अभिभावकों व कॉलेज के स्टाफ ने भी गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया है |