अयोध्या से आई निशानेबाज को अंतर्राष्ट्रीय कोच राजपाल सिंह ने दिए शूटिंग के टिप्स

अयोध्या से आई निशानेबाज को अंतर्राष्ट्रीय कोच राजपाल सिंह ने दिए शूटिंग के टिप्स

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली | जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर विशेष रूप से अयोध्या से आई प्रतिभावान निशानेबाज निवेदिता सिंह को अंतर्राष्ट्रीय कोच डॉ राजपाल सिंह ने निशानेबाजी के गुर सिखाए। 

अयोध्या में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सकड डॉ महेंद्र सिंह विष्णु अपनी पुत्री निशानेबाज निवेदिता सिंह को लेकर जौहड़ी शूटिंग रेंज पर पहुंचे ,जहां कोच डॉ राजपाल सिंह ने उन्हें वेपन होल्ड करने की कला सहित निशानेबाजी के गुर सिखाए। निवेदिता ने बताया कि, वह अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड जा रही है, जहां वह पढ़ाई के साथ निशानेबाजी का भी अभ्यास करेगी। 

इस दौरान डॉ विष्णु ने डॉ राजपाल सिंह को एक चित्र भी दिया। इस दौरान खेलो इंडिया कोच मेहबूब पठान, नीशू तोमर, डोली जाटव आदि मौजूद रहे।