भारतीय हलधर किसान यूनियन की एक बैठक चौथा मिल पर हुई आयोजित।

भारतीय हलधर किसान यूनियन की एक बैठक चौथा मिल पर हुई आयोजित।

एटा। भारतीय हलधर किसान यूनियन की एक बैठक कैंप कार्यालय चौथा मिल पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने की जिसमें एटा जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे उनको संगठन को आगे बढ़ाने के लिए क्या क्या करना चाहिए और प्रशासनिक अधिकारियों से किस तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने सभी को अवगत कराया और किसानों की समस्या और किसान आयोग का गठन के लिए रणनीति तैयार की 15 जून 2023 को एक बहुत ही भव्य रैली का आयोजन मेरठ में भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले किया जा रहा है जिसमें लगभग 300 गाड़ियों का काफिला होगा जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव जी ने दी उपस्थित मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा साजन देव राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव संगठन मंत्री असीम सोलंकी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रवि पचौरी जी और मौजूद पदाधिकारियों में युवा के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।