टोल का ठेका नई कंपनी को, कर्मचारी निकालने से क्षुब्ध कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, मार्ग रहा पचास मिनट तक टोल फ्री

टोल का ठेका नई कंपनी को, कर्मचारी निकालने से क्षुब्ध कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, मार्ग रहा पचास मिनट तक टोल फ्री

संवाददाता अजय कुमार

बालैनी।मेरठ-बागपत हाइवे पर बालैनी के समीप बने टोल प्लाजा पर टोल कंपनी द्वारा कर्मचारियों को हटाने से नाराज होकर साथी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी ,जिसके चलते आधे घण्टे से अधिक समय तक टोल फ्री रहा। बाद में टोल मैनेजर के समझाने पर टोल सुचारू रूप से शुरू हुआ।

मेरठ-बागपत हाइवे पर बालैनी के समीप बने टोल प्लाजा को पहले दूसरी कंपनी चला रही थी , लेकिन पिछले हफ्ते से नई कंपनी मेशर्स उमेश कुमार ने टोल का ठेका ले लिया और वह टोल चला रही है। नई टोल कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को टोल से हटा दिया , जिससे नाराज होकर अन्य कर्मचारियों ने शनिवार की सुबह करीब 9 बजे हड़ताल कर दी ,जिसके बाद टोल फ्री हो गया और सैकड़ों वाहन बिना टोल दिए आवागमन करते रहे |

इस दौरान टोल फ्री की सूचना पाकर कम्पनी के मैनेजर वहां पहुँचे और कर्मचारियों को समझा बुझाकर वापस टोल शुरू कराया।इस बारे में टोल मैनेजर गौरव तोमर ने बताया कि, सुबह शिफ्ट बदलने के दौरान कर्मचारियों की आपस मे कुछ बात हो गई थी ,इस कारण ऐसा हुआ ,बाद में मामला सुलझा लिया गया |