साइट बंद, अधिकारी कार्यालय में नहीँ, करें तो आखिर करें क्या बेचारे गन्ना किसान : राजू सिरसली

साइट बंद, अधिकारी कार्यालय में नहीँ, करें तो आखिर करें क्या बेचारे गन्ना किसान : राजू सिरसली

कर्मचारियों का घेराव कर अपनी समस्याएं कह कर लौट आए

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बड़ौत | गन्ना परिषद कार्यालय पर गन्ना किसानो ने कर्मचारियो का घेराव कर समस्याओ के समाधान की मांग की तथा हल करने के लिये तीन दिन का अल्टीमेटम भी दे दिया |

नगर में गन्ना परिषद कार्यालय पर किसानो ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि, मिल शुरु हो गयी है लेकिन गन्ना किसानो की समस्याओ का समाधान नही किया जा रहा है | गत सत्र का अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान भी नहींं किया जा रहा है, जबकि इस समय किसान कोल्हुओं में 240 रुपये में गन्ना डालने को मजबूर है | इसके साथ ही जीवित किसानो को मृतक दर्शाया जा रहा है , जो बहुत ही निंदनीय कृत्य है|

 रालोद नेता राजू तोमर सिरसली के नेतृत्व में किसानो ने गन्ना परिषद् कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि, किसान मेले के दौरान सभी किसानो ने अपना प्री कलैण्डर अपने गन्ना पर्यवेक्षक को संशोधन करने के लिये दिये थे ,गन्ना कलैण्डर में गन्ना क्षेत्रफल अपडेट नहींं किया गया, जिस कारण बहुत से किसानों की कोई पर्ची जारी नहीं हुई | कृषि योग्य भूमि के अनुसार गन्ना क्षेत्रफल दर्ज नहीं किया गया |

इस दौरान किसानों को कार्यालय पर सचिव, डिप्टी सचिव व गन्ना पर्यवेक्षक भी नहीं मिले ,जबकि कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि, अभी गन्ना साइट बंद है ,जब साइट शुरू होगी तब किसानों की समस्याओं का समाधान होगा | कुछ किसानों ने बताया कि ,हमारी सभी पर्चिया पौधे में लगादी है, जिससे हम सब किसान गेहूं बुवाई से वंचित रह जाएंगे | हमें पेडी में पर्चियो की आवश्यकता है | इस दौरान कुछ किसान अपना गन्ना क्रय केन्द्र बदलवाने आए थे | किसानों की मांग थी कि,कैलेंडर में पक्ष/ कालम में पर्चियां दर्शाई जाएं ,जिससे किसानों को अपनी पर्ची की जानकारी हो सके |

 इस मौके पर राजू तोमर सिरसली प्रवीण कुमार सचिन पंडित सुशील सोहनपाल लुहारी शिवकुमार देवराज ओमपाल कृष्णपाल तेजपाल आदि मौजूद रहे |