नवरात्र में संकटा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

नवरात्र में संकटा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

उरई। उरई का प्रसिद्ध संकटा मंदिर इस नवरात्र में श्रद्धालुओं का आस्था का केन्द्र बना हुआ है। नगर के स्त्री पुरूष श्रद्धालु भोर से ही माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ पड़ते हैं। सभी को यह लगता है कि हम पहले माता रानी के दर्शन पूजन का लाभ प्राप्त कर लें। नगर के वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र प्रताप सिंह दाऊ ने बताया कि यह मंदिर उरई एवं आसपास के श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र है। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है कि यहाँ नवरात्र में भक्तों की भीड़ रहती है। यहाँ तो पूरे वर्ष माता के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है। किन्तु नवरात्र में यहाँ भक्त विशेष पूजा अर्चना के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे नगर में देवी उपासना का यही एक मात्र स्थान है।