रालोद प्रत्याशी का रोड शो, विकास के जरिए लोगों के प्यार का उतारूंगा ऋण : डॉ राजकुमार सांगवान

••जैन समाज की ओर से अंकुश जैन ने बांधी पगड़ी
संवाददाता शशि धामा
खेकड़ा।भाजपा व आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने शनिवार को बागपत लोकसभा क्षेत्र में तूफानी रोड शो किया। सभी गांवों में उनका पुष्पवर्षा के जरिए भव्य स्वागत किया गया।
राजकुमार सांगवान का रोड शो सुबह आठ बजे बिलोचपुरा गांव से शुरू हुआ। रोड शो शुरू होते ही उनके रथ के पीछे कार्यकर्ताओं की कारों का लम्बा काफिला जुड गया। इस दौरान उन्होंने बासोद, अमरपुर गढी, गोसपुर, रतनपुरी, सांकलपुट्ठी, अब्दुलपुर मेवला, ललियाना, मंसूरपुर, खैला, खासपुर, रटौल, नया गांव, बागपत, मेहनवा, चौहल्दा, अग्रवाल मंडी टटीरी हिसावदा और अमीनगर सराय में भ्रमण किया।
रोड शो के दौरान सभी जगहों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के जरिए उनका स्वागत किया। चुनाव में उनके पक्ष में बडी संख्या में मतदान करने का भरोसा दिया। खेकड़ा और रटौल की नुक्कड सभाओं में उन्होने कहा कि, बागपत लोकसभा के लोगों का उन्हें बडा प्यार मिल रहा है। 26 अप्रैल को मतदान के दौरान भी उनका यह प्यार उन पर बना रहेगा। वे इस प्यार को भूलेंगे नही। विकास के जरिए लोगों के इस ऋण को अदा करेंगे। वहीं जैन समाज की ओर से अंकुश जैन ने उन्हें पगडी पहनाई। रोड शो में क्षेत्रीय भाजपा विधायक योगेश धामा, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा, गन्ना समिति चेयरमेन कृष्णपाल सिंह, आरएलडी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा जगपाल तेवतिया, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, धर्म सिंह एसडीओ, गजेन्द्र धामा, नरसिंह धामा, आदर्श गुप्ता, विकास धामा, सोनू चौहान आदि शामिल रहे।