प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने वितरित किए कंबल

प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने वितरित किए कंबल

बछरावां रायबरेलीl  प्रियंका गांधी के जन्मदिवस की अवसर पर ग्रामसभा प्रहरियों को कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील पासी के नेतृत्व में थाना परिसर में कंबल का वितरण किया गयाl मिली जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम पार्टी के स्थानीय कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी के नेतृत्व मे सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गयाl तत्पश्चात गरीबों को भोजन कराया गयाl उसके उपरांत थाना परिसर में ग्रामसभा प्रहरियों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नागेंद्र सिंह, अंकित तिवारी अविनाश चंद्र वाजपेई, नीरज अवस्थी, अनिल शुक्ल, नान्हू नेता सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहेl