तीन दिवसीय माँ गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ संपन्न 

तीन दिवसीय माँ गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ संपन्न 

ब्यूरो रिपोर्ट 

छुटमलपुर : गायत्री शक्तिपीठ छुटमलपुर में 51 कुंडीय महायज्ञ एवं संस्कार कार्यशाला का सोमवार को देव विदाई के साथ ही विधिवत समापन हो गया। इस दौरान 11 गणमान्य प्रतिभाओं को पटका , माला व पंडित श्री राम शर्मा आचार्य लिखित साहित्य देकर सम्मानित भी किया गया। 

  कस्बे के बसंत विहार स्थित निर्माणाधीन गायत्री शक्तिपीठ में विगत तीन दिन से चल रहे गायत्री माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं 51 कुंडीय महायज्ञ में आहुति डालने के साथ ही सैकड़ो लोगों ने अपने दैनिक जीवन से एक व्यसन को त्यागने का संकल्प ग्रहण किया। अंतिम दिन के सत्र में 60 शिष्यों ने दीक्षा संस्कार ग्रहण किया। गायत्री शक्तिपीठ की तरफ से फतेहपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नगर पंचायत छुटमलपुर के अधिशासी अधिकारी कमलकांत राजवंशी , मोहित शर्मा , अंकित राणा, सभासद अंकुर सैनी, किरण पाल, प्रियंका कंबोज आदि को पटका आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के साधक परमेश्वर साहू, त्रिपाल सिंह, सुरेश चंद शर्मा, मदनपाल सैनी आदि के नेतृत्व में चार छात्रों को विद्यारंभ संस्कार, एक मुंडन संस्कार तथा दो पुंसवन संस्कार संपन्न कराए गए। यज्ञ में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में गणेश दत्त शर्मा , नीरज कंबोज, शिव कुमार कामबोज, ओमप्रकाश, राजीव पराशर , नैंसी, सुखपाल कंबोज , सूर्यांश कंबोज, सुधा सिंघल, अखिलेश शर्मा, संगीता, दीपा देवी, अंकित कंबोज, संतोष, विक्रांत आदि शामिल रहे। चंद्रमणि कपिल, रविंद्र त्यागी, विनोद शर्मा, काजल, सृष्टि , सिद्धार्थ , आदि का सहयोग रहा।