भारत जोडो यात्रा का जनपद में पदार्पण 3 जनवरी को, स्वागत और यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

भारत जोडो यात्रा का जनपद में पदार्पण 3 जनवरी को, स्वागत और यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

 

बागपत | राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बागपत में पदार्पण के कार्यक्रम की सूचना से कांग्रेसजन उत्साहित | जिला कांग्रेस ने तैयारी के संबंध में की बैठक | इस दौरान यात्रा में प्रियंका गांधी के भी साथ रहने की संभावना | भारत जोडो यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं के बागपत में स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिलाध्यक्ष डा यूनुस चौधरी के कैंप कार्यालय पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता |

जिलाध्यक्ष डा यूनुस चौधरी की अध्यक्षता व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि, राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा ,जनपद बागपत में 3 जनवरी को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच जनपद में प्रवेश करेगी, इस अवसर पर स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है । 

डूंडाहेडा चेकपोस्ट पर जनपदीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत

बताया कि, इस दौरान डूंडाहेडा चेकपोस्ट के पास ,उसके बाद बालाजी धाम पर और पाठशाला पुलिस चौकी के पास इंदिरा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए मवीकलां के फार्म हाउस में रात्रि प्रवास होगा | वहीं से 4 जनवरी को सुबह 6 बजे भारत जोडो यात्रा ,जनपद बागपत जिले के लिए शुरू की जाएगी ,उसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने अलग-अलग जगह के कार्यक्रम के लिए पॉइंट्स भी बनाए गए हैं | 

यात्रा की अभूतपूर्व सफलता के लिए समिति का गठन

बैठक में जिला कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए एक समिति भी गठित की गई , जो इस यात्रा के संबंध में सूचनाओं और तैयारियों को अपडेट रखेगी | कमैटी में जिलाध्यक्ष यूनस चौधरी , शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी अरविंद त्यागी ,हसमत चौधरी और प्रमोद गोस्वामी रहेंगे |

युवा, किसान, वकील और शिक्षकों के डेलीगेशन भी मिलेंगे राहुल गांधी से

बैठक में तय किया गया कि, जिला कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि, अग्निवीर योजना से आहत युवाओं, पुरानी पैंशन की बहाली के लिए आंदोलनरत शिक्षकों, बकाया गन्ना भुगतान और गेहूं बीज व खाद की किल्लत झेल रहे किसानों, सस्ते और सुलभ न्याय के लिए वकीलों के प्रतिनिधि मण्डलों से ज्ञापन के साथ मुलाकात कराई जाए |

यात्रा की सफलता के लिए गांवों में शुरू होंगी बैठकें

बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि, यात्रा की पूरी तैयारी के साथ गांव-गांव जोर शोर से सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रचार प्रसार में लग जाएं और हर गांव में जाकर मीटिंग करेंं, क्योंकि राहुल गांधी का भारत जोडो यात्रा का मिशन एक महत्वपूर्ण मिशन है | बताया कि, यात्रा समाप्ति के बाद बडौत में एक सभा का भी आयोजन किया जाएगा |

अनुशासन समिति के पौत्र के निधन पर मौन श्रद्धांजलि

 बैठक के अंत में कांग्रेस नेता व अनुशासन समिति के चैयरमेन घनश्याम शर्मा के 23 वर्षीय पौत्र अमित शर्मा तथा बिजरौल के सोनू पंडित के 42 वर्षीय भाई कुलदीप के निधन पर श्रद्धांजलि देकर के 2 मिनट का मौन धारण किया गया | इस मौके पर अनिल देव त्यागी, राहुल चौधरी, चौधरी यशवीर ,सिंह मनीष जैन हसमत चौधरी ,अंजलि धामा, राकेश सौदाई ,आजाद अल्वी, अशोक शर्मा , रामपाल कश्यप , प्रमोद गोस्वामी आदि मौजूद रहे |