बंद मकान में मिले प्रेमी युगल के शव,आनर किलिंग की आशंका, शव‌ कब्जे में लेकर भेजे पीएम को

बंद मकान में मिले प्रेमी युगल के शव,आनर किलिंग की आशंका, शव‌ कब्जे में लेकर भेजे पीएम को

•• प्रेमी युगल एक ही गाँव व बिरादरी के

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली : सिरसली गांव में रविवार को प्रेमी युगल के शव बंद पड़े मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। 

सिरसली गांव में आबादी के बीच ब्रह्म सिंह के बंद पड़े पुराने मकान में संजीव पुत्र सुखबीर के 17 वर्षीय बेटे का शव छत की टूटी हुई कड़ी में लटका था, जिसके गले मे लाल रंग की चुनरी बंधी थी, जबकि बराबर वाले कमरे में जल सिंह कश्यप की लगभग 17 वर्षीया बेटी का शव पड़ा था और दरवाजा खुला था। 

घटना की जानकारी उस समय हुई जब पडौस की लड़की सुबह कपड़े सुखाने अपनी छत पर गई। उसने पिछले मकान में कड़ी पर लटका एक शव देखा ,तो डर के मारे उसकी चीख निकल गई। वह चिल्लाते हुए अपने मकान में नीचे भागी और परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद रामधारी के परिवार के लोगों की जानकारी पर मौहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां पर जल सिंह कश्यप की बेटी का भी शव कमरे में पड़ा हुआ था। 

जानकारी मिलने के बाद ,लड़का व लड़की के स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हरीश भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रेमी युगल लड़का व लड़की के स्वजनों से जानकारी ली। 

लड़के के भाई मनीष कश्यप ने सीओ को बताया कि, लड़की के स्वजन ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रखी थी। उधर, लड़की के भाई सोहनवीर ने सीओ को बताया कि, उसकी बहन घर मे सोई हुई थी, रात में वह कहां गई, इसका पता नहीं चल सका। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि, एक मकान से पड़ौसी लड़का-लड़की के शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। लड़के की मां अपने बेटे की हत्या का आरोप, लड़की के परिवार पर लगा रहे है। इसबीच घटना की जानकारी मिलते ही आईजी, एसपी, एएसपी व सीओ आदि अधिकारियों ने भी घटना स्थल का दौरा किया।