रायबरेली की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी पर जताया भरोसा, भाजपा प्रत्याशी को नकारा

रायबरेली की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी पर जताया भरोसा, भाजपा प्रत्याशी को नकारा

रमेश बाजपेई 

रायबरेली 36 लोकसभा सीट जो कई दशकों से कांग्रेस के गढ़ के रूप में जानी जाती है लोकसभा चुनाव 2024 में भी एक बार फिर रायबरेली की जनता ने राहुल गांधी पर अपना भरोसा जताया और भारी बहुमत के साथ उनको विजयी बनाया। इस सीट पर वह 679173 वोटों से पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह 293672 वोटों से बने हुए हैं। राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच में 388615 वोटों का मार्जिन है। अब सिर्फ राहुल गांधी की जीत का ऐलान बाकी है।

बीजेपी पर भारी रही कांग्रेस

2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने BJP के दिनेश प्रताप सिंह को हराया था। इस चुनाव में सोनिया गांधी को 5,34,918 वोट मिले थे, जबकि दिनेश प्रताप सिंह 3,67,740 वोट के साथ दूसरे नंबर थे। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी से कांग्रेस ने सिर्फ रायबरेली सीट जीती थी। 

2014 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने BJP के अजय अग्रवाल को हराया था। सोनिया गांधी को 5,26,434 वोट मिले थे और अजय अग्रवाल को 1,73,721 मिले थे।

पत्र भी वायरल हुए है

4 जून को जारी मतगणना के रुझान सामने आने के बीच भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “कर्तव्य पथ जो मिला…मैंने रायबरेली की देवतुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की। फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन वचन कर्म से कोई त्रुटि रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेली वासियों से क्षमा प्रार्थी हैं। अपने उन तमाम शुभचिंतकों, पार्टी जनों का हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अथक परिश्रम किया। चुनाव खूब अच्छा लड़ा लेकिन निर्णय हमारे आपके हाथ में नहीं था। जनता भगवान का स्वरूप होती है। उसका जो भी आदेश होगा सदैव सिर माथे पर रहेगा। रायबरेली वासियों फिर भी भरोसा रखो। यह रायबरेली का आपके परिवार का भाई सदैव तुम्हारे हर सुख-दुख में साथ ही रहेगा।

सोनिया गांधी की मार्मिक अपील अपना बेटा आप लोगों को सौंप रही हूं राहुल गांधी को मिली संजीवनी 

लोकसभा चुनाव को लेकर जब रैलियो का दौर जारी था तो उसी समय सोनिया गांधी ने रायबरेली की एक जनसभा में यह कहा था कि मैं अपना बेटा आप लोगों को शौप रही हूं और शायद रायबरेली की जनता ने उनके इस कथन को स्वीकारा और राहुल गांधी को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाया।

मतगणना को लेकर डीएम एसपी रहे सतर्क

मतगणना को लेकर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल भी मुस्तैदी के साथ मतगणना स्थल पर सुबह से जमे थी यही नहीं पुलिस प्रशासन शांतिपूर्वक मत कराना संपन्न हो इसके लिए भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया था साथ ही पारदर्शिता के साथ पूरी मतगणना को संपन्न कराया गया रायबरेली जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की और यह पूरा चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

आखिरी परिणाम तक मुस्तैद रहे सूचना अधिकारी 

लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के आईटीआई कॉलेज में मतगणना का कार्य कराया गया उसके लिए जहां जिला प्रशासन मुस्तैद रहा वहीं जिला सूचना अधिकारी भी सक्रियता के साथ डटे रहे और हर राउंड के परिणामों को लेकर पत्रकारों तक सूचनाओं पहुंचाते रहे।