जहरीले जंतु के काटने से युवक की हुई मौत ,परिजनों में मचा कोहराम                                

जहरीले जंतु के काटने से युवक की हुई मौत ,परिजनों में मचा कोहराम                                

रमेश बाजपेई 

डलमऊ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ नगर पंचायत कस्बा आदर्श नगर मोहल्ले के रहने वाले राजबहादुर सविता के पुत्र दीपक उम्र 19 वर्ष शुक्रवार की सुबह पेशाब करने के लिए उठे थे तभी किसी जहरीले जंतु ने उनके पैर में काट लिया जिससे उनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों द्वारा आशंका जताई गई की किसी जहरीले जंतु जैसे बिछ खोपड़ी बिच्छू या सर्प ने उनको काट लिया लेकिन बताते हैं कि उस जंतु को दीपक ने देखा नहीं पाया जबकि सर्प के काटने की आशंका पर उनको सर्प धांश की दवा भी खिलाई गई लेकिन आराम नहीं हुआ और युवक की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तब परिजन लेकर अस्पताल भागे और रास्ते में अस्पताल में पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन ने दीपक को मृत घोषित कर दिया और परिजनों को जैसे ही दीपक की मृत्यु होने की समाचार मिला कोहराम मच गया। राजबहादुर सविता के दो बेटियों एक ही बेटा दीपक कुमार था। बेटा पुलिस दरोगा भरती के लिए तैयारी कर रहा था।कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि युवक का पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।