चित्रकूट-सूखा गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

चित्रकूट-सूखा गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में राजापुर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक कन्हैयालाल बक्स, उप निरीक्षक कृष्णदेव मिश्र तथा आरक्षी उज्जवल पाण्डेय, बुद्धसेन विक्रम द्वारा सुरेन्द्र कुमार सरोज पुत्र मोतीलाल निवासी बैसकाठी थाना करारी जनपद कौशाम्बी के कब्जे से 3 किलो अवैध सूखा गांजा व बिना कागजात की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। बिना कागजात मोटरसाइकिल को सीज किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना राजापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।