चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग, हाकी खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग, हाकी खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

संवाददाता शमशाद पत्रकार

चांदीनगर । चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर मंगल पांडे स्पोर्ट्स क्लब के कोच कृपाल सिंह व खिलाड़ियों ने जश्न के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। 

भगोट गाँव के मंगल पांडे स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र के दौरान ,भारत माता की जय ,विजयी विश्व तिरंगा प्यारा व वंदे मातरम् के साथ चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर जश्न के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर मंगल पांडे स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक व राष्ट्रीय कोच कृपाल सिंह ने बताया कि, अब चित्र भेजने भी शुरू कर दिए हैं  जो हमारे देश के लिए ही नहीं ,संपूर्ण विश्व के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है । हॉकी सचिव ने बताया ,जब चंद्रयान-2 फेल हुआ था, तो हमारे वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी थी उनकी आशा और लगन के सहारे देश ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की।