भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला और जमकर कि नारे बाजी 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला और जमकर कि नारे बाजी 

रमेश बाजपेई 
महराजगंज रायबरेली ।कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के द्वारा दिया गया सदन में बयान तूल पकड़ता जा रहा है राहुल गांधी ने सदन में हिंदुओं पर टिप्पणी करते हुए उन्हें हिंसात्मक बताया था और साथ-साथ यह कहा था कि भारतीय जनता पार्टी में जो हिंदू हैं वह केवल नफरत की राजनीति करते हैं और हिंसा करते हैं ।जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है जहां सदन में नरेंद्र मोदी ने भी राहुल के गांधी के बयानों का जमकर आलोचना की तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी राहुल गांधी की निंदा की जा रही है इसी के तहत आज महराजगंज मुख्य तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें हिंदू विरोधी बताया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक विशेष समुदाय को रिझाने के लिए इस तरह की अनर्गल बयान बाजी करते रहते हैं ।इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे प्रांतीय परिषद सदस्य डॉ मातादीन पासी पूर्व जिला मंत्री सरोज गौतम शिवम मिश्रा मंडल महामंत्री राघवेंद्र सिंह मंडल मंत्री पवन सिंह मंडल मंत्री गजेंद्र तिवारी अतुल पांडे मंडल महामंत्री राम प्रकाश गौतम पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष नगर इकाई महाराजगंज रिंकू जायसवाल मोहित सोनी बबलू वैश्य  सहित सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।