10 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नकद पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत।

10 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नकद पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत।
 
रायबरेली। शुक्रवार की परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिस कर्मियों के शारीरिक फिटनेस, व्यक्तित्व विकास, मानसिक सुदृढ़ता, उच्चस्तरीय अनुशासन, कर्तव्य के प्रति निष्ठा व ईमानदारी में सापेक्षिक व उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु बल्वा ड्रिल/वैपन ड्रिल/स्क्वाड ड्रिल/यातायात नियन्त्रण ड्रिल का अभ्यास कराया गया । जिसमें थाना/पुलिस कार्यालय/पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं/डायल-112/यातायात शाखा/अग्निशमन शाखा के कुल 160 पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया  इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में टोलीवार 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 10 पुलिस कर्मियों (06 महिला आरक्षी व 04 आरक्षी) को पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुये निरन्तर कर्मठता से शारीरिक फिटनेस बनाये रखने व कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु हौसलाफजाई किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी। पुरस्कृत किये गये पुलिस कर्मियों में महिला आरक्षी अल्का श्रीवास्तव प्रथम 400 मीटर दौड़, महिला आरक्षी प्रियंका प्रथम 400 मीटर दौड़,महिला आरक्षी स्मिता देवी प्रथम 400 मीटर दौड़, महिला आरक्षी किरन गुप्ता प्रथम 400 मीटर दौड़ ,महिला आरक्षी सुनीता देवी प्रथम 400 मीटर दौड़ ,महिला आरक्षी निशा सिंह प्रथम 400 मीटर दौड़, आरक्षी हरीश कुमार प्रथम 400 मीटर दौड़ ,आरक्षी अवधेश कुमार प्रथम 400 मीटर दौड़, आरक्षी महावीर गुर्जर प्रथम 400 मीटर दौड़ ,आरक्षी चन्द्रकेतु प्रथम 400 मीटर दौड़ मे सम्मानित हुए।