युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत समारोह व भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में जिला कार्यालय पर आयोजित हुई तैयारी बैठक

यात्रा में जनपद के लोग अधिक संख्या में बनेंगे भागीदार : अभिषेक सिंह राणा

युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत समारोह व भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में जिला कार्यालय पर आयोजित हुई तैयारी बैठक

सुल्तानपुर। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर युवा कॉंग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश महासचिव व जोनल प्रभारी योगेंद्र मिश्र व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अर्जुन पासी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश महासचिव एवं जोनल प्रभारी योगेंद्र मिश्र व प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष अंसारी समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश महासचिव एवं जोनल प्रभारी ने अभी हाल ही में संपन्न हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में विजई हुए पदाधिकारियो को माला पहनकर स्वागत किया।ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले जिनका सफर मुंबई तक है, देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश के विभिन्न राज्यों में अपार समर्थन मिल रहा है, वर्तमान समय में यह यात्रा बिहार में है जो 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बॉर्डर चंदौली में प्रवेश करेगी, यह यात्रा 19 फरवरी को प्रतापगढ़ होते हुए अमेठी आयेगी। यात्रा का स्वागत करने हेतु जिला कार्यालय पर आवश्यक तैयारी बैठक आयोजित की गई आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव व जोनल प्रभारी योगेंद्र मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जिस तरह से भाजपा शासित राज्यों में रोकने की कोशिश की गई, उससे भाजपा के आकाओं की हताशा की झलक मिलती है। मणिपुर हो या असम जहां भी सरकार ने यात्रा का दमन करने की कोशिश की वहां की जनता, युवा, छात्र सहित समाज के सभी वर्गों ने यात्रा को अपना जन समर्थन देकर यात्रा को सफल बनाया है, ठीक उसी तरह हम उत्तर प्रदेश में भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि आज देश अराजक दौर से गुजर रहा है और इसी अराजकता को दूर करने के लिए राहुल गांधी ने युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है। देश से नफरत के माहौल को मिटाने के लिए यात्रा निकाले हैं।वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी और इस यात्रा में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा जनपद सुल्तानपुर के लोग भागीदार बनेंगे। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी में एक ऐतिहासिक यात्रा होगी, उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में भागीदारी के लिए कहा।  शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन कनौजिया, सेवादल जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, मिर्जा अकरम बेग,सुनील चौहान,उपाध्यक्ष मानस तिवारी,मोहित तिवारी, शहबाज खान सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता नफीस फारूकी ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव कालीसहाय सिंह,राजेश तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्र मुन्नू,सरदार परमजीत सिंह, हर्ष नारायण मिश्र,योगेश सिंह, पवन मिश्र कटांवा,दिनेश मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी,विनय विक्रम सिंह,धर्म राज मिश्र, योगेश पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, सलाउद्दीन हाशमी, ओपी चौधरी, जयप्रकाश पाठक, विश्वनाथ मिश्र, पवन मिश्र नन्हे,हौसला प्रसाद भीम, अपरबल सिंह, पीसीसी सदस्य वरुण मिश्र, तेज बहादुर पाठक, मनोज तिवारी, राम कुमारी,सुब्रत सिंह सनी, राजेश ओझा, महेश मिश्रा,मदन तिवारी, कमर खान, राहुल सिंह, मो मोबीन अहमद, मो इमरान खान, अनवर अंसारी, अनवर शाही मेराज अहमद सिराज अहमद मीनू यादव, ओमप्रकाश दुबे, प्रदीप सिंह, नंदलाल मौर्य, इमरान मोनू, विभु पाण्डेय, चंद्रभान सिंह, मानिकचंद श्रीवास्तव, इमरान अहमद, लालता पाठक, इकलाख (नेता) देवेंद्र तिवारी अनिल मिश्रा देवेंद्र तिवारी, मनीश तिवारी,कौशलेंद्र प्रताप सिंह अजय शर्मा प्रेम प्रकाश अग्रहरि, आवेश खान, ममनून आलम, विवेक सिंह, मोहित जायसवाल, रणवीर सिंह राणा, अतुल यादव,अमन सिंह सुमित गिरी ओम पाठक जनार्दन शुक्ला एडवोकेट, दिनेश मिश्रा, संतोष वर्मा, जयराज गौतम, दयाशंकर दुबे, दिग्विजय सिंह, शक्ति तिवारी, जनेश्वर उपाध्याय आदि लोग सम्मिलित हुए ।

ये भी पढ़े 

फांसी के फंदे से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका; पुल‍िस ने क्‍या कहा

ये भी पढ़े 

जया प्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश, जाने क्या है मामला