विद्युत विभाग अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप भकियू तोमर ने रामराज पुलिस चौकी पर रोड जामकर किया धरना प्रदर्शन।

विद्युत विभाग अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप भकियू तोमर ने रामराज पुलिस चौकी पर रोड जामकर किया धरना प्रदर्शन।

ब्यूरो इसरार अंसारी

मवाना। बहसूमा क्षेत्र के रामराज चौकी के सामने गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। धरनारत किसानों ने जानकारी देते हुए हत्या कि विद्युत विभाग की तानाशाही को लेकर भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आह्वान पर रामराज मार्डन कालेज के सामने जिलाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में हाइवे पर चक्का जाम किया। जिलाध्यक्ष सनी चौधरी का कहना है कि बिजली बिल जमा करने वालों को विभागीय कर्मचारी लोटा देते है, बकाया होने पर उनके कनेक्शन काट कर परेशान किया जाता है। कनेक्शन जोड़ने के नाम पर कर्मचारियों पर धन उगाही करने के आरोप लगाया। चक्का जाम में भाकियू तोमर के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं के द्वारा पिछले 17 दिनों से मुजफ्फरनगर में स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसके विरोध में भाकियू तोमर ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आह्वान पर रामराज मॉडर्न इंटर कॉलेज के सामने हाईवे पर चक्का जाम किया। किसानों द्वारा प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो उसके बाद भाकियू तोमर सड़कों पर उतरकर एक बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान मेरठ जिलाध्यक्ष सनी चौधरी,मंडल प्रभारी मेरठ चौधरी अनंगपाल सिंह,युवा जिला प्रभारी इंतजार प्रधान, प्रहलाद सिंह पूर्व चेयरमैन, रोहिल,धर्मेंद्र, परविंदर,धनपाल ,लोकेंद्र, जोगिंदर आदि सैकड़ों  कार्यकर्ता मौजूद रहे।