भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में,जिला कार्यालय पर हुआ महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 

महिला दिवस समाज में महिलाओं की भूमिका संघर्ष और सफलता को दर्शाता है: अंजुला सिंह माहौर 

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में,जिला कार्यालय पर हुआ महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 

अनिल चौधरी ब्यूरो रिपोर्ट 

हाथरस। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा-सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर रही। मुख्य अतिथि ने महिला दिवस पर बोलते हुए कहा कि महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है, महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करना है , प्रथम बार महिला दिवस वर्ष 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था जोकि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों पर केंद्रित है, महिला सशक्तिकरण के लिए जितना कार्य भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किया गया है उतना कार्य पिछले 70 वर्षो में भी नहीं हुआ है , चाहे वो महिलाओं को सम्मान दिलाने वाले 3 तलाक बिल हो या उनको समान अधिकार दिलाने वाला महिला आरक्षण बिल हो भाजपा सरकार में महिलाऐं सबसे ज्यादा सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनी है। हाथरस सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि ने महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का रूप कहा जाता है आज से नहीं बल्कि सदियों से भारत में महिलाओं की पूजा की जाती है यहाँ पर बल के लिए माँ दुर्गा, धन के लिए माँ लक्ष्मी और बुद्धि के लिए माता सरस्वती की पूजा करने की परम्परा है, आज भी महिलाओं के बिना समाज की कोई कल्पना नहीं की जा सकती है। सिकंदरराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि समाज में महिलाओं का योगदान हो या फिर आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की वह हर क्षेत्र में पुरूषों से कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही है इसीलिए हर वर्ष महिलाओं के हौसले को बढाने के लिए, उनके देश और दुनिया की तरक्की में योगदान करने के लिए और उनकी सराहना करने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है | भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन में कहा कि आज हम सभी यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए है, मैं उपस्थित सभी सम्मानित महिलाओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, यह दिन महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है, महिला दिवस का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है, महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान हो। नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है, वह जीवन दायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप माना गया है। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली अग्रणी महिलाओं को प्रतीक चिन्न एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। 

यह रहे शामिल :
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख पूनम पाण्डेय, रामेश्वर उपाध्याय, कुसुमा देवी मदनावत, सत्यपाल सिंह मदनावत, रामवीर सिंह परमार, सुनीता वर्मा, हरिशंकर राना, रुपेश उपाध्याय, अविनाश तिवारी, अनिल सिसोदिया, भूपेंद्र कौशिक, अखिलेश गुप्ता, हरीश सेंगर, मीरा माहेश्वरी, सुचेता जोन, शालिनी पाठक, लीलावती पुंडीर, पूनम शर्मा, मीरा दीक्षित, माधवी, दीप्ती अग्रवाल, प्रज्ञा वार्ष्णेय, पवित्रा शर्मा, इंदु, सुमन शर्मा, नीतू तौमर, मीरा पाठक, रुपाली सिंह, पूनम सिंह, रितु गौतम, मनु दीक्षित, दीक्षा अग्रवाल, पम्मी, साधना, अनुज चौधरी, भीकम सिंह चौहान, तपन जौहर, सूरज शाह, सुनील सिंह, गजेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, स्मृति पाठक, अरुण चौधरी, सोनिया नारंग, चरन सिंह सागर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, मनोज सोनी आदि सैकड़ों महिला एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन जिला महामंत्री प्रीती चौधरी ने किया।