उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एटा के चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए अशोक सर्राफ।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एटा के चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए अशोक सर्राफ।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता

एटा। अशोक सर्राफ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एटा के चुनाव अधिकारी नियुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारिओं की आम सहमति के आधार पर व्यापार मंडल के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2024 - 2025 के लिए संगठन की दृष्टि से प्रदेश के समस्त २६ मंडलों में नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारियों में आगरा मंडल के लिए एटा जनपद के अशोक सर्राफ को नियुक्त किया गया है।प्रदेश हाई कमान द्वारा अशोक सर्राफ को आगरा मंडल का चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने पर एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के समस्त पदाधिकारिओं में हर्ष की लहर है।