महासचिव प्रियंका गांधी ने शहर के विभिन्न धर्म स्थलों पर पहुंच कर टेका मत्था।

महासचिव प्रियंका गांधी ने शहर के विभिन्न धर्म स्थलों पर पहुंच कर टेका मत्था।

रमेश बाजपेई 

रायबरेली।भारतीय  राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी जी ने आज रायबरेली शहर में स्थापित विभिन्न विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पवित्र स्थलों का दर्शन किया।श्रीमती प्रियंका जी सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पहुंच कर उनका पुष्पार्चन और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महान स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष रहे सुभाषचंद्र बोस अपनी धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी नीतियों के लिए विख्यात हैं। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ उनकी आज़ाद हिंद फ़ौज की लड़ाई और क़ुर्बानी आज भी लाखों भारतीयों को प्रेरणा देती है। उनकी प्रेरणा हम भारतीयों के लिए अनुकरणीय है lइसके बाद श्रीमती प्रियंका जी ने गोल चौराहा स्थित झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 1857  क्रांति की महान योद्धा झलकारी बाई,  झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित महिला सेना 'दुर्गा दल’ की सेनापति थीं। रानी झाँसी की हमशक्ल कही जाने वाली झलकारी बाई ने अंग्रेज़ों को रानी के वेश में लड़ते हुए रोका था जिससे रानी लक्ष्मीबाई झाँसी के क़िले से निकलने में सफल रहीं। झलकारी बाई अंग्रेज़ों से लड़ते हुए शहीद हो गयी थीं l उनकी शहादत नें इस देश की नींव बनाई l गोल चौराहे से निकलकर श्रीमती प्रियंका जी ने नेहरू नगर स्थित अवध के महान योद्धा राणा बेनी माधव बख्श सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया। शंकरपुर के राणा बेनीमाधव  1857 की क्रांति के नायक कहे जाते हैं। राणा बेनी माधव सत्तावनी क्रांति का संचालन कर रहीं अवध की बेग़म हज़रत महल के साथ  मिलकर लगातार लड़ते रहे और कभी अंग्रेज़ों की गिरफ़्त में नहीं आये। अवध की लोकस्मृति में आज भी ‘अवध में राणा भयो मर्दाना’ जैसे गीत गूँज रहे हैं।प्रियंका जी नें इसके बाद रायबरेली शहर की सिद्धपीठ कहे जाने वाले मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने पहुँचीं। मनसा देवी मंदिर रायबरेली का सबसे प्राचीन और लोकमान्य स्वयंभू मंदिर है। पुराणों के अनुसार शिव और पार्वती की पुत्री मानी जाने वाले मनसा देवी ऋषि आस्तीक की माँ हैं जिन्होंने जनमेजय के यज्ञ से नागों की रक्षा की थी। क्षेत्र के लोग मुंडन-छेदन से लेकर तमाम मंगलिक कार्य मनसा देवी मंदिर के परिसर में सम्पन्न कराते हैं। यहाँ पहुंच कर प्रियंका जी मातारानी का आशीर्वाद लेकर देश में सौहार्द की मंगलकामना की l