पुत्र की दीर्घायु एवं परिवार की सुख समृद्धि को सुहागिनो ने किया होलिका पूजन,,,,,, 

पुत्र की दीर्घायु एवं परिवार की सुख समृद्धि को सुहागिनो ने किया होलिका पूजन,,,,,, 


रात 8 बजे किया गया होलिका दहन घर में बनाए स्वादिष्ट व्यंजन एक दूसरे ने गले मिलकर दी होली की शुभकामनाएं,,,,, 
मवाना इसरार अंसारी। नगर में होली के पर्व पर मंगलवार को सुहागिनो ने पुत्र की दीर्घायु एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए होली का व्रत रखा। सुबह से ही अपने पित्रो को खुश करने के लिए देवताओ पर पहुंचे और पूजा अर्चना कर उनको मनाया। बता दें कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और होली का दहन के दूसरे दिन लोग रंग बिरंगे रंगों में सरोबार होकर होली खेलते हैं। होलिका दहन वाले दिन को छोटी होली भी कहा जाता है होलिका दहन वाले दिन मां अपने बच्चों एवं परिवार की दीर्घायु की कामना करती है और अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। जिसके चलते गुरुवार को नगर में होलिका दहन से पहले सुबह से लेकर शाम तक महिलाएं होलिका की पूजा करती रही वही सुरक्षा के दृष्टिगत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मोहल्ला कल्याण सिंह मोहल्ला हीरालाल होली चौक मेरठ रोड स्थित महामाई मंदिर मुबारकपुर रोड मोहल्ला हीरालाल तहसील रोड आदि स्थानों पर होलिका दहन के स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान महिलाओं ने अपने घरों में स्वादिस्ट भोजन बनाये। वही सीओ आशीष शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने भी होलिका दहन से पहले उसकी सुरक्षा दृष्टि में पुलिसकर्मियो को तैनात किया। सुहागिनो ने होलिकामाई की पूजा अर्चना कर धूप दीप एवं जल अर्पित किया और अपने परिवार अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना की इस दौरान बच्चों ने बिरंगे रंगों से जमकर होली खेली रात्रि 8:00 बजे होलिका दहन किया गया।