अमींनगर सराय में भाजपा से निष्कासित प्रत्याशी को ही जनता ने चुना अध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी हारे

अमींनगर सराय में भाजपा से निष्कासित प्रत्याशी को ही जनता ने चुना अध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी हारे

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | अमींनगर सराय नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी एवं निवर्तमान अध्यक्ष मांगे राम यादव के बदले भाजपा से निष्कासित युवा मोर्चा अध्यक्ष की माताश्री सुनीता मतदाताओं की पहली पसंद रही | उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी मांगे राम यादव को करीब बारह सौ से अधिक वोटों के अंतर से हराया | 

मतगणना के अंतिम आंकड़े के अनुसार श्रीमती सुनीता को 4023 मत मिले जबकि मांगे राम यादव मात्र 2796 मत मिले | वहीं कार्यकर्ताओं में सुनीता मलिक की जीत पर उनके समर्थकों में भारी हर्ष है |