पर्यावरण के प्रति समर्पित ,आंखें, संस्था के पौधारोपण अभियान की समीक्षा

पर्यावरण के प्रति समर्पित ,आंखें, संस्था के पौधारोपण अभियान की समीक्षा

व्याकरण के विद्वान लेखक व समाजसेवी डॉ यशदेव आर्य ने विवाह संस्कार में पौधारोपण अभियान को बताया वेद सम्मत 

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक


छपरौली |प्रमुख समाजसेवी एवं लेखक डॉ यशदेव आर्य का क्षेत्र के गाँव शबगा पहुँचने पर, आँखें ,के पर्यावरण संरक्षकों ने पौधा भेंट कर किया सम्मानित।रोहतक से पाणिनि व्याकरण मीमांसा के लेखक एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ यशदेव आर्य एवं उनकी पत्नी डॉ सरिता आर्य को शबगा पहुँचने पर सामाजिक संस्था आँखें के पर्यावरण संरक्षक समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय एवं रोहित कुमार ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया।


पर्यावरण पर शोधपत्र प्रकाशित करने वाले डॉ यशदेव आर्य सामाजिक संस्था, आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क, के पौधारोपण अभियान से प्रेरित होकर ,आँखें के पर्यावरण संरक्षकों से पौधारोपण अभियान पर समीक्षा करने पहुँचे थे।

डॉ यशदेव आर्य ने कहा कि, आँखें द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान का चरण ,विवाह संस्कार में पौधारोपण संस्कार उन्हें अत्यन्त प्रभावित करता है। उन्होंने कहा, वेदों में पर्यावरण शुद्धि की ऋचाओं का उल्लेख है। वेदों का अनुसरण प्रदूषित पर्यावरण को शुद्ध करता है। पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ और पौधारोपण वेदों द्वारा प्रमाणित सबसे सरल उपाय है।


इस अवसर पर गुरुकुल कुरुक्षेत्र के मुख्य संरक्षक डॉ संजीव आर्य, रोहित कुमार, प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य, समाजसेवी रविकुमार एडवोकेट, मा राकेश सरोहा, शिवा आर्य आदि उपस्थित रहे।