महिला ने लगाया गाँव के ही चार व्यक्तियों पर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

महिला ने लगाया गाँव के ही चार व्यक्तियों पर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

संवाददाता मो जावेद

छपरौली | क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही चार व्यक्तियों पर छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने तथा दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। 

महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि, बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर में काम कर रही थी और महिला का देवर और ननद उसके पास बैठे थे , तभी गांव के चार व्यक्ति पीड़िता के घर में घुस आए और महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा दुष्कर्म का प्रयास किया।यही नहीं आरोपियों ने महिला की ननंद के साथ भी छेड़छाड़ की और एक पांच साल की बच्ची को भी पीटा ,जिससे वह बच्ची बेहोश हो गई। इसके बाद उन्होंने लाठी से महिला के देवर पर वार किए। 

महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस बारे में थाना अध्यक्ष रवि रतन सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।