सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रेंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी गई जानकारी।

सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रेंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी गई जानकारी।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता 

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति , बाल विवाह व बाल बंधुआ मजदूरी की रोकथाम मिशन शक्ति अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी एएचटीयू के  कुशल निर्देशन मे दिनांक 17.10.2023 को एएचटीयू टीम प्रभारी छतरपाल सिंह मय हमराह का0 महेश म0है0का0 सीमा व म0का 0 मंजू तथा अन्य टीम बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह व बाल मजदूरी मजदूरी की रोकथाम के विरूद्ध मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रेंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में जानकारी दी गई। जैसे कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पोन्सर योजना तथा फोस्टर केयर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हेल्पलाइन - नंबरों 112 पुलिस सहायता नम्बर, 1098 चाइल्ड लाइन नम्बर, 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर, 181 महिला हेल्पलाइन नंबर 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,155214 बालश्रम की सूचना देना तथा 108 दुघर्टना से सम्बंधित सूचना देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।