जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअस0 113/2023 धारा 147, 323, 506, 307, 352, 324, 325 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त दुष्यन्त पुत्र योगेश उर्फ खगेश निवासी ग्राम गुदाऊ थाना जलेसर एटा को दिनांक 11.08.2023 गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1. दुष्यन्त पुत्र योगेश उर्फ खगेश निवासी ग्राम गुदाऊ थाना जलेसर एटा।