आलाकत्ल बरामद कराने गए एक अभियुक्त ने छीनी मुख्य आरक्षी की पिस्टल, भागने का किया असफल प्रयास

आलाकत्ल बरामद कराने गए एक अभियुक्त ने छीनी मुख्य आरक्षी की पिस्टल, भागने का किया असफल प्रयास

••मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरक्षी व अभियुक्त घायल 

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बडौत। हिलवाडी के कृष्णपाल की 29 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या के मामले में पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर आलाकत्ल बरामद कराने के दौरान एक अभियुक्त ने छीनी मुख्य आरक्षी की पिस्टल। भागने का किया प्रयास। आरक्षी की पिस्टल से उसी पर फायर करते हुए किया घायल। सजग बडौत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। 

कृष्णपाल हत्याकांड में बडौत पुलिस ने विवेचना के आधार पर मोनू, विजय व विपिन भगौटा को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि नामजद वैभव व भूरा की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है। नामजद अभियुक्त विशाल उर्फ कालू व रामबाबू की गिरफ्तारी कर उनसे आलाकत्ल बरामद करने के लिए प्रयास किए गए। 

इस दौरान विशाल उर्फ कालू घटना में प्रयुक्त 1 तमंचा व कारतूस बरामद कराने के लिए पुलिस को हिलवाडी के जंगल में ले गया। बरामदगी कराने के बाद पुलिस टीम को गच्चा देते हुए मुख्य आरक्षी मोहित कुमार की पिस्टल छीन ली तथा भागते हुए पिस्टल से फायरिंग की, जिसमें हैड कांस्टेबल मोहित कुमार घायल हो गया। बाद में घेराबंदी और मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त विशाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हैड कांस्टेबल की पिस्टल व 9 कारतूस भी बरामद किए गए। 

थानाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई महेंद्र चौहान, एसआई महेंद्र सिंह गौतम, मुख्य आरक्षी मोहित कुमार आदि शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से दो तमंचे 4 जिंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।