गन्ना मूल्य 450₹ प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, घिटौरा में किसानों पर बल प्रयोग करने वाले हों दंडित : सुखबीर गठीना

गन्ना मूल्य 450₹ प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, घिटौरा में किसानों पर बल प्रयोग करने वाले हों दंडित : सुखबीर गठीना

संवाददाता राहुल राणा

दोघट | रालोद के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं मंडल प्रभारी सदस्यता अभियान सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि, सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। रालोद सपा के साथ मिलकर मजबूती के साथ निकाय चुनाव लडेगी।


रालोद के पूर्व राष्ट्रीय सचिव गठीना ने पुसार स्टैंड पर पत्रकारों को वार्ता के दौरान कहा कि, भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को भूल चुकी है, किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक नहीं दिलवा पाई है | कहा कि, सरकार गन्ने का भाव 450 ₹ प्रति कुंतल घोषित करें ,इससे कम भाव पर किसानों को नुकसान होगा। सरकार किसान विरोधी साबित हो रही है किसान आज भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। 


घिटौरा में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा कि, किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बारिश के कारण धान व अन्य फसल के हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए, गन्ना मिलें समय से चलवाई जाएं। 

बताया कि,आगामी 22 तारीख को राष्ट्रीय लोक दल का मोरना में किसान सम्मेलन होगा ,जिसमें मुख्य अतिथि चौधरी जयंत सिंह राज्यसभा सांसद आएंगे | वार्ता में पूर्व मंडल सचिव रब्बान, राजू तोमर सिरसली, शुभम, दीपक आदि मौजूद रहे।