जय श्री राम के नारों से गूंजा नगर रामोत्सव में झूमे राम भक्त

पूर्व मंत्री ने भी शामिल होकर धर्म लाभ उठाया

जय श्री राम के नारों से गूंजा नगर रामोत्सव में झूमे राम भक्त

जय श्री राम के नारों से गूंजा नगर रामोत्सव में झूमे राम भक्त

- नगर में निकाली गई शोभायात्रा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं हुए शामिल

- पूर्व मंत्री ने भी शामिल होकर धर्म लाभ उठाया

थानाभवन-अयोध्या धाम मे प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर मे ऐतिहासिक प्रभु श्री राम शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारम्भ पूर्व मंत्री सुरेश राणा व महन्त राम देव महाराज ने धार्मिक पूजा अर्चना के साथ किया। शोभा यात्रा मे हजारो नर नारियो ने सहभागिता कर नगर को अयोध्या बना दिया। हर तरफ श्री राम घर हो या धाम , नगर राम मय बन गया। हर तरफ जय श्री राम का उदघोष होता रहा। कस्बे में जगह जगह आतिश बाजी भी की गई।

विहिप बजरंग दल राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ ,सामाजिक व धार्मिक संगठनो के आहवान पर दयाल आश्रम से दोपहर एक बजे विशाल शोभा यात्रा प्रारम्भ हुयी। शोभा यात्रा का शुभारम्भ पूर्व मुंत्री सुरेश राणा व पंचतीर्थी आश्रम के महन्त स्वामी राम देव महाराज ने भगवान गणेश , शिव, श्री राम अराधना के पश्चात किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने 90--92 के कार सेवको के उत्साह बलिदान संघर्ष का वर्णन करते हुये नगर व ग्रामिण क्षेत्र के उन कार सेवको की श्री राम कार सेवा से ही इस स्वपन्न को साकार होना बताया। राम देव महाराज ने कहा श्री राम का रामराज्य भारत वर्ष मे आ गया है। भगवान टैन्ट से निकल अपने महल मे 22 जनवरी को स्थापित हो जाएंगे। सभी भक्त सोमवार को दीपावली मनाए। मन्दिरो मे शंखनाद करे हवन पूजन करे श्री राम शोभा यात्रा मे डी जे ,नताशे पर झूमते नर नारियो पर नगर के बाजारो मोहल्लो मे पुष्प वर्षा कर नागरिको ने जगह जगह भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा दीन दयाल मार्केट हेडगेवार चौक गणपत राय मार्केट दिल्ली सहारनपुर मार्ग आजाद चौक प्रताप चौक टंकी रोड मेला ग्राऊड खैल मोहल्ले से होती हुयी दयाल आश्रम पर हनुमान चालीसा के जाप के बाद साथ समाप्त हुयी। शोभा यात्रा मे महिलाओ , युवाओ ने बडी सख्या मे भाग लिया नगर के इतिहास मे श्री राम शोभा यात्रा ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकली युवाओ व महिलाओ का जनून देखने लायक था। यही कारण था पूर्व मंत्री पूरी शोभा यात्रा मे शामिल रहे। शोभा यात्रा नगर मे तीन घन्टे से ज्यादा निकाली गई। शोभा यात्रा मे राम भक्तो की भीड बढ़ती ही गई। शोभा यात्रा का सारथी 7 वर्षिय अथर्व अग्रवाल रहा विहिप के जिला संगठन मंत्री राज कुमार ,राकेश काम्बोज, शालू राणा ,बिन्नी राणा ,मोहित तायल,जिला पंचायत सदस्य नीरज मैनपाल सैनी, भारत भूषण सतीश तायल, बीजेपी कार्यकर्ता मैनपाल सैनी, गोपाल सैनी,संजय शर्मा, दिनेश ऋषीराज, संजय कश्यप शुभम गुप्ता,कृष्णकुमार, राकेश राणा कन्हैया सैनी दीपक तायल, दिपांशु मिगलांनी,पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।