चित्रकूट -धारा 144 लागू।

चित्रकूट -धारा 144 लागू।

 अपर जिला मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार दिसम्बर 2023 से फरवरी 2024 के मध्य क्रिसमस डे, गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती आदि पर्व पड रहे हैं। इसके अतिरिक्त माह दिसम्बर, 2023 से फरवरी, 2024 के मध्य कक्षा नवीं से इण्टर मीडिएट तक षटमासिक, विश्वविद्यालयी सेमेस्टर तथा आईटीआई परीक्षाएं आयोजित होती है। माह फरवरी, 2024 में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 आयोजित होना प्रस्तावित है। इन त्योहारों, परीक्षाओं के अवसर पर कतिपय असामाजिक एवं आपराधिक शरारती, आंतकवादी तत्वों द्वारा जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को दूषित करने की कुचेष्टा की जा सकती है। ऐसे में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत असामाजिक अराजक तत्वों एवं आंतकवादी गतिविधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराया जाना नितान्त आवश्यक है। ऐसे में 1 दिसम्बर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक की अवधि के लिए यदि इससे पहले वापस न ले लिया जाय, सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दिया गया है।