बागपत के एक्टर विकास मलानिया को मिला नेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड 2025, महिमा चौधरी संग काम करने को बेताब

बागपत के एक्टर विकास मलानिया को मिला नेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड 2025, महिमा चौधरी संग काम करने को बेताब

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत।जनपद के प्रतिभाशाली एक्टर और मॉडल विकास मलानिया को उनके बेहतरीन काम के लिए नेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा महिमा चौधरी और मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर द्वारा प्रदान किया गया।

दिल्ली के अशोक विहार में आयोजित भव्य आयोजन इंटरनेशनल दार्जिलिंग अवॉर्ड के तहत किया गया था। इस मौके पर फिल्म और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।सम्मान समारोह के दौरान जब महिमा चौधरी को पता चला कि, जिन प्रतिभाशाली कलाकार को वह सबसे बड़ा सम्मान देने जा रही हैं, वे बागपत के ही रहने वाले हैं, तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई। अपनी जड़ों से जुड़े इस संयोग पर उन्होंने विशेष रुचि दिखाते हुए विकास मलानिया को विशेष समय दिया।

महिमा चौधरी ने विकास मलानिया के साथ उनके नेक्स्ट प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विकास की मेहनत और काबिलियत की सराहना करते हुए भविष्य में उनके साथ काम करने की संभावनाओं पर भी विचार किया।

प्रशंसा और प्रेरणा का स्रोत बने विकास

कार्यक्रम में अभिनेता बिंदु दारा सिंह और जेजे कम्युनिकेशन के मनीष जैन भी उपस्थित रहे। उन्होंने विकास मलानिया की सफलता को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं अपनी इस उपलब्धि पर विकास मलानिया ने कहा,यह अवॉर्ड उनके लिए सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण है। उन्होंने इसे अपने परिवार, गुरुजनों और सभी शुभचिंतकों को समर्पित किया। बताया कि उनकी आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर महिमा चौधरी से हुई चर्चा उनके करियर को नई दिशा देगी।