सब्र का फल मीठा :खेकड़ा के गेंहूं क्रय केन्द्र पर हुई पहली तौल

सब्र का फल मीठा :खेकड़ा के गेंहूं क्रय केन्द्र पर हुई पहली तौल

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।लम्बी प्रतीक्षा के बाद कस्बे के गेंहू क्रय केन्द्र पर शनिवार को पहली तौल हुई। इससे सरकारी क्रय केन्द्र संचालकों ने राहत की सांस ली है।

एक अप्रैल से खेकड़ा सहकारी समिति गोदाम, कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर के अलावा रटौल, सिंगौली तगा, लहचौडा, फिरोजपुर, मुबारिकपुर में गेहूं खरीद केन्द्र संचालित हो गए थे। इन केन्द्रों पर 15 जून तक खरीद होगी‌,लेकिन 20 दिन बीत जाने पर भी कोई किसान इन केन्द्रों पर गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहा था। शनिवार को नूरपुर का किसान रविन्द्र कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर के केन्द्र पर गेहूं लेकर पहुंचा। 

मंडी सचिव विकास कुमार ने बताया कि, इस दौरान किसान के 10 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। यह पहली तौल है। उम्मीद जताई कि,अब अन्नदाता किसान इन केंद्रों पर गेहूं लाएंगे। फिलहाल गेहूं आने से सरकारी केन्द्र संचालकों ने राहत की सांस ली है।