नवविवाहिता का फांसी के फंदे से  ससुराल में झूलता मिला शव लड़की पक्ष ने हत्या कर लटकाए जाने का लगाया आरोप।

नवविवाहिता का फांसी के फंदे से  ससुराल में झूलता मिला शव लड़की पक्ष ने हत्या कर लटकाए जाने का लगाया आरोप।

 गुरुबक्शगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतर गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्धपरिस्थितियों में नवविवाहिता का शव ससुराल में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतका के दोनों पैर घुटने के बल मूंड़े हुए बेड पर थे और गले में लगे फंदे से झूला रही थी। मिली जानकारी अनुसार मृतक महिला रागिनी की पांच माह पहले ही शादी हुई थी।मृतक रागिनी के दोनों पैर बेड पर रखें हुए थे वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने हत्या के बाद शव को लटकाए जाने का  आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । रागिनी की मौत से लड़की पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।