रानी जी शिवाला घाट पर कैबिनेट मंत्री मत्स्य डॉक्टर संजय निषाद का हुआ जोरदार स्वागत

रानी जी शिवाला घाट पर कैबिनेट मंत्री मत्स्य डॉक्टर संजय निषाद का हुआ जोरदार स्वागत

गंगा की प्रवाहित जलधारा में एक लाख विभिन्न प्रजातियों के डाला मछली के बच्चों को।

डलमऊ रायबरेली। कस्बे के रानी जी का शिवाला घाट पर शुक्रवार एक मनोहर दृश्य बना रहा क्यों कि कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग का आगमन जो था। सुबह से ही साफ सफाई चाक चौबंद दिखाई दे रही थी सुबह 10:00 बजे मंत्री का आगमन था लेकिन करीब 1 घंटे विलंब से कैबिनेट मंत्री डलमऊ पहुंचे। जहां पर योगी ,मोदी के जैकारे लगने लगे। कैबिनेट मंत्री के आगमन पर सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, विनोद सभासद, ब्लाक प्रमुख शिवराम रावत ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया, डलमऊ कस्बे के शिवाला घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डा. संजय निषाद ने गंगा की बहती जलधारा में मोटर बोट से लगभग एक लाख विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के बच्चे को छोड़ा गया। नदियों में प्रदूषण के कारण घटती मत्स्य संपदा पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गंगा की बहती जलधारा में छोड़े गए इन मछली के बच्चों के बड़े होने पर मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जानकारी दी और मछली पालकों से इसका लाभ लेने को कहा। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने सपा बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी लोग एकजुट होकर जिस तरह से 2022 में सरकार बनाया है उसी प्रकार 2024 में फिर से एकजुट होकर फिर से सरकार बनाएं। वही कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिन निषाद, केवट, मछुआरे लोगों के पास वह भी नहीं है, का केवल नाव से ही परिवार का भरण पोषण होता है, उन लोगों के लिए सरकार डेढ़ लाख रुपए क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत 1 लाख 60 हजार रुपए बीमा कराने के पश्चात मिलेगा। इसी दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं का बखान करते हुए श्री राम के जीवन एवं केवट के जीवन का उल्लेख किया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़, विनोद निषाद, अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।