गंदे नाले के पानी से फसल बर्बाद

गंदे नाले के पानी से फसल बर्बाद
कैराना। एक युवक ने नगरपालिका के नाले के पानी के खेत में घुसने पर फसल बर्बाद होने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
   मोहल्ल पीरजादगान निवासी शोएब अहमद ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ईदगाह रोड के पीछे खसरा नंबर-1332 व 1334 हल्का नंबर-3 में स्थित है। जहां कई वर्षों से नगरपालिका के नाले का गंदा पानी उसके खेत में घुस रहा है। और उसकी फसल बर्बाद हो रही है। मामले में समाधान की मांग की हैं।