थाना पहाड़ी पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना पहाड़ी पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पहाड़ी राम सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रविकान्त राय तथा उनकी टीम द्वारा जिलाबदर अभियुक्त बुद्घन उर्फ बुद्धराज पुत्र शिवपूजन निवासी मीर का पुरवा मजरा कलवारा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा जिलाधिकारी के जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करते हुये पाये जाने पर उसके विरुद्ध थाना पहाड़ी में 10यूपी गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी बृजेन्द्र सिंह, महेन्द्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।