चित्रकूट-कृषि उत्पादन बढाने के लिए किसान को आधुनिक फसलों के प्रति किया जागरूक।

चित्रकूट-कृषि उत्पादन बढाने के लिए किसान को आधुनिक फसलों के प्रति किया जागरूक।

चित्रकूट: कृषि सूचना तंत्र के कृषि जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गुरूवार को कस्बा रामनगर में ब्लाक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्रा की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्टी का अयोजन किया गया। गोष्ठी में बीडीओ रामनगर शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। जिसमें कृषि विभाग द्वारा किसानों को केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से चल रही विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। 

    उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मऊ चरण सिंह ने सरकार की ओर से चल रही किसान पारदर्शी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को जानकारी देने के लिए समय-समय पर गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। प्राविधिक सहायक प्रतीक सिंह ने किसानों को खेती करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। कृषि गोदाम प्रभारी विनय सिंह ने आधुनिक फसलों की जानकारी दी। साथ ही भूमि संरक्षण और जल संरक्षण के बारे में किसानों को जागरूक किया। बीडीओ रामनगर शैलेन्द्र सिंह ने किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कम करने की अपील की। साथ ही सभी को अपनी भूमि में मृदा का परीक्षण करने की उपलब्धता के बारे में जानकारी भी दी। ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्रा ने सभी किसानों को वैज्ञानिक खेती व नकदी फसलों की खेती करने की अपील की। 

     इस मौके पर भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, संजय सिंह, प्रधान कटैया खादर संजय कुमार गौतम, ज्ञानेश राय, रामप्रसाद, संदीप कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।