प्रमुख सचिव द्वारा अमृत सरोवर का किया गया औचक निरीक्षण

प्रमुख सचिव द्वारा अमृत सरोवर का किया गया औचक निरीक्षण

बछरावां रायबरेली। प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने अमृत सरोवर  नीम टीकर का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बछरावां शिव बहादुर सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर प्रमुख सचिव का स्वागत किया। औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव अनुराग यादव के साथ जिला अधिकारी माला श्रीवास्तव भी मौजूद रही। अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के पश्चात प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने कहा की सरकार द्वारा अमृत सरोवर को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को जो भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, उनका अधिकारियों ने पूर्ण रुप से पालन किया है। नीमटीकर ग्रामसभा में बना यह अमृत सरोवर जिम्मेदार अधिकारियों की मेहनत एवं लगन को पूर्ण रूप से दर्शा रहा है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, एडीओ पंचायत बछरावां प्रेमपाल सिंह, ग्राम प्रधान नीमटीकर नीलम वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामसभा वासी गण उपस्थित रहे।