प्रांतीय किसान सम्मेलन में किसान के उत्थान के लिए चिंतन हुआ तथा अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों के बीच जानकारी साझा की

प्रांतीय किसान सम्मेलन में किसान के उत्थान के लिए चिंतन हुआ तथा अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों के बीच जानकारी साझा की

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा के भव्य पंडाल में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रांतीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया उक्त सम्मेलन में जनपद एटा सहित फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, कासगंज आदि के किसान प्रतिनिधियों ने सहभागिता की उक्त सम्मेलन में उप कृषि निदेशक रोताश कुमार तथा जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह जी ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी साझा की किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की तथा उपस्थित अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने किसानों के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयास करने पर जोर दिया और किसान की वर्तमान स्थिति पर चिंतन करते हुए किसान की प्रगति के लिए क्रांतिकारी कदम उठाने पर चर्चा की तथा उक्त सम्मेलन के अन्त में संगठन के बैनर तले प्रस्तावित 24 फरवरी को संगम स्नान कर जी0 एम0 रेलवे प्रयागराज के यहां प्रर्दशन, 25 फरवरी को सरयू स्नान कर रामलला के अयोध्या में दर्शन, 26 फरवरी को विधानसभा पर प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री से किसान मुलाकात करेंगे उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठन के साथियों को जिम्मेदारी सौंपीगई तथा उक्त प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक 18 फरवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे से राम दरबार एटा के सामने शहीद पार्क में होगी जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता समय से उपस्थित रहेगें। उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी का फोटो हाथ से बनाकर सनी कुमार नगला गुर्जर भदबास ने मंच पर भेंट की छोटे से बालक की प्रतिभा को देखकर लोग दंग रह गए और सभी ने उक्त बच्चे की बहुत सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा - सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार सिंह - अनिल सोलंकी, युवा राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 देवकांत जी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव विशेष यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह - अरविंद शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजपाल सिंह वर्मा - यशवीर सिंह - राजेश शीतलपुर, प्रदेश प्रचार मंत्री राजेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता विनीत बसंत, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा प्रधान - बबलू नागर, प्रदेश सलाहकार विकेन्द्र उपाध्याय, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल उपाध्यक्ष दौजीराम कुशवाहा - पंडित ओमदेव शास्त्री, जिलाध्यक्ष एटा पिंकी भैया, जिलाध्यक्ष कासगंज आशीष गांधी, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद अमरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष हाथरस रमेश सिंह जी, अवनीश जी आगरा, कु0 आशीष यादव, अरुण गांधी, कु0 नीरज यादव, डॉ0 विशाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव - रवि चौधरी - दिनेश चंद्र - सुखबीर सिंह - परविंदर सिंह, गीतम सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, सुनीता चौहान, सुनीता देवी सविता, शकुंतला देवी, शमसीदा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।