महरौनी नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां ने पार्षदों  सहित थामा भाजपा का दामन

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से हुई थी भेंटवर्ता  क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री मन्नू कोरी की विशेष पहल से हुये भाजपा में शामिल 

महरौनी नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां ने पार्षदों  सहित थामा भाजपा का दामन

ब्यूरो ललितपुर 

 ललितपुर महरौनी लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं और इसी दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं  के प्रयास से जनपद ललितपुर की नगर पंचायत महरौनी भी अब भाजपा मय हो चुकी है। नगर पंचायत महरौनी की अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडौनियां और पार्षदों  के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय विधायक व श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नू  कोरी की विशेष पहल से भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुये भाजपा का दामन थाम लिया है।
न. पं.अध्यक्ष और पार्षदों ने राज्यमंत्री मन्नू  कोरी की प्रमुख मौजूदगी में लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की।
उन्होंने अध्यक्ष सहित सभी  पार्षदों का भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और सभी से मिशन 2024 की सफलता हेतु जी जान से जुट जाने का आह्वान  किया। शीर्ष नेताओं की संस्तुति के उपरांत अध्यक्ष व पार्षदों ने भाजपा कार्यालय लखनऊ में कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इनमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडोनिया, पार्षद प्रेमनारायण साहू, पवन जैन बजाज, मुकेश श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास्तव, पार्षद सुनीता शर्मा, प्रतिनिधि अनिल शर्मा, पार्षद अंगूरी  देवी, प्रतिनिधि सौरभ लखपति, पार्षद सुशीला सेन, प्रतिनिधि सौरभ सेन, पार्षद सुखवती अहिरवार , प्रतिनिधि सुरेश अहिरवार, पार्षद सुखवती साहू, पार्षद अनूप अहिरवार , पार्षद रवि अहिरवार, जाकिर अली के नाम शामिल है। 
सभी को मिठाई बांटकर भाजपा में  शामिल होने की बधाई दी गयी।
इस अवसर पर  भाजपा के महरौनी विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता संयोजक हरीराम  निरंजन ,भाजपा जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव , वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद राय , सोनू चौबे आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।