नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त को निधौली कलाँ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त को निधौली कलाँ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता 

एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा थाना निधौली कलां पर पंजीकृत मु0अ0सं0-11/2024 धारा 376डीए,506 भादवि0 व 5जी/6 पोक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त देवेश पुत्र गजराज सिंह निवासी मौ0 झन्ती कस्बा व थाना निधौली कलाँ एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता देवेश पुत्र गजराज सिंह निवासी मौ0 झन्ती कस्बा व थाना निधौली कलाँ एटा।