ऑल इंडिया किसान यूनियन राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

ऑल इंडिया किसान यूनियन राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने मनोहर सिंह लोधी

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता 

एटा। ऑल इंडिया किसान यूनियन की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सकीट रोड, जगन्नाथपुरी बी0एस0ऐ0कार्यालय के पास जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक जीवाराम लोधी ने की। और संचालन डॉ0गोकुल सिंह ने किया।बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व सैनिक मनोहर सिंह को फूलमाला पहनाकर घोषित किया।और प्रदेश संगठन मंत्री आर0एस0राना ने किसानों के हित में काम करने के लिए शपथ दिलाई।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि देश में व्याप्त किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।मेरा सम्पूर्ण जीवन किसानों के लिए समर्पित है।प्रदेश प्रभारी डॉ0गोकुल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बुजुर्ग किसानों को प्रतिमाह 10000 रुपये किसान पेंशन योजना सरकार दुआरा पूरे प्रदेश में लागू करने की सरकार से मांग करते हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य मिले, इसके लिए यूनियन सरकार से मांग करती हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश लोधी राजपूत ने कहा कि सरकार दुआरा संचालित किसान हित की योजनाओं को किसानों तक पहुचाने का कार्य सरकार को करनी चाहिए, किसानों के विधुत कनेक्शन काटे न जाये, किसान सय्यंत्रो को बिचौलियों से मुक्ति मिलती चाहिए।ब्रज मण्डल अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की दुगुनी आय के लिए तकनीकी जानकारी  प्रशिक्षण के माध्यम से कराए।आज तक किसानों की आय दुगुनी नही हो सकी है।भगवती प्रसाद राजपूत ने कहा कि एटा जिले में किसानों के आलू और गेहूं का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।जिले में सरकार चिप्स फेक्ट्री खुलबाये, तो किसानों को आलू का उचित मूल्य मिल सकता है। इस अवसर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी,प्रदेश प्रभारी डॉ0गोकुल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश लोधी राजपूत, प्रदेश संगठन मंत्री आर0एस0राना, बृज मण्डल अध्यक्ष अमित यादव, अलीगढ़ मण्डल प्रभारी पवन कुमार गुप्ता,मण्डल संगठन मंत्री राय सिंह लोधी, मण्डल मंत्री अरुणेश कुमार लोधी,इंद्र पाल सिंह, राधेश्याम वर्मा प्रधान,विनोद कुमार,देवेन्द्र कुमार लोधी आदि लोग मौजूद रहे।