गणतंत्र दिवस के अवसर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी उप जिलाधिकारी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

गणतंत्र दिवस के अवसर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी उप जिलाधिकारी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

इसरार अंसारी

  मवाना  गणतंत्र दिवस के गौरवमई अवसर पर तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव ने झंडारोहण कर राष्ट्रीय गान किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान सिपाहियों द्वारा उप जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि गुरुवार को जहां भारत देश ने अपना 74वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी के चलते मवाना तहसील में भी हर वर्ष की भांति उप जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व अन्य देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिसके बाद उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम के बाद उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव ने मोजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई तथा उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव व तहसीलदार आकांक्षा जोशी स्कूली छात्र छात्राओं को तोहफे व मिठाई वितरित की। इस दौरान उप जिलाधिकारी व तहसीलदार ने स्वतंत्रता सेनानियों व स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।