प्राचीन धरोहर के अस्तित्व से ना हो छेड़छाड़। नायाब तहसीलदार नितेश कुमार

प्राचीन धरोहर के अस्तित्व से ना हो छेड़छाड़। नायाब तहसीलदार नितेश कुमार

प्रवीण उपाध्याय ब्यूरो 

अखिल विद्या समिति के आग्रह पर नायाब तहसीलदार नितेश कुमार गान्धारी सरोवर पर पहुचे जहाँ उन्होंने गांधारी सरोवर में चल रहे विकास कार्य का अवलोकन किया अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला व नगर वासियों ने गांधारी सरोवर के प्राचीन सीढ़ियों को न दबाकर उनका अस्तित्व बचाने की मांग की इस पर नितेश कुमार ने अधिशासी अधिकारी से बात की और कहा कि नगर की प्राचीन धर्म के अस्तित्व से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और गांधारी सरोवर के सौंदर्य करण के लिए और भी अधिक अच्छे प्रयास किए जाएंगे वहीं उन्होंने तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में कॉलेज की छात्राओं को भी संबोधित किया उन्होंने बच्चों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी वही NSS की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांधारी सरोवर प्रांगण में सफ़ाई की इस अवसर पर नगर पंचायत के लिपिक सन्दीप गौतम, इमरान तोमर,डॉ भावना शर्मा ,नरेश गुर्जर, मनोज प्रजाति, स्वाति चौधरी,भारती आदि उपस्थित रहे।