समाजवादी पार्टी ने राम उदित यादव को बनाया जिलाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने राम उदित यादव को बनाया जिलाध्यक्ष

संगठन और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अमेठी समाजवादी पार्टी ने अमेठी जिले के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए पुराने जिलाध्यक्ष पर संगठन का कार्य भार सौंप दिया हैं। पार्टी कार्यालय से सूची जारी होते ही जिले के संगठन और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई। गौरतलब हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर पार्टी की जारी सूची में अमेठी जिले के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम उदित यादव पर भरोसा जताया हैं। जिसकी खबर जिले में फैलते ही कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों में खुशी की लहर फैल गई। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी हैं। और जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व को आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके इस विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करके जिला में पार्टी को पूरी निष्ठा के साथ मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं रखेंगे। इस मौके पर युवा सपा नेता पंकज शुक्ला ने अध्यक्ष का स्वागत किया। अमेठी आदित्य तिवारी