अज्ञात वाहन ने मारी एंबुलेंस में टक्कर चालक हुआ गंभीर रुप से  घायल एंबुलेंस क्षतिग्रस्त।

अज्ञात वाहन ने मारी एंबुलेंस में टक्कर चालक हुआ गंभीर रुप से  घायल एंबुलेंस क्षतिग्रस्त।


 बहसूमा प्रवेंद्र कुमार जैन। नगर के मोहल्ला सड़कवाला मुख्य मार्ग पर बिजनौर से जा रही सरकारी एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस में मौजूद बीमार बच्ची को आनन-फानन में एक स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिकों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस जिस वाहन ने टक्कर मारी है उसे तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। मंगलवार की देर रात्रि करीब 12:30 बजे सरकारी एंबुलेंस संख्या यूपी 41 जी 3975 बिजनौर से मेरठ के लिए एक बीमार बच्ची को लेकर जा रहा था। जैसे ही नगर के मोहल्ला सड़कवाला मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो मेरठ की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक बिजनौर निवासी राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। चालक उसमें फंस गया। टक्कर लगते ही आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। एंबुलेंस में बीमार बच्ची की हालत बिगड़ गई। जिसमें उन्होंने एक स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस को कब्जे में ले ली गई है। अज्ञात वाहन को तलाश किया जा रहा है। एंबुलेंस की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।